Pakistans Squad For Bangladesh T20Is पीसीबी का बड़ा फैसला, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर

Khabarwala 24 News New Delhi : Pakistans Squad For Bangladesh T20Is पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन सुपरस्टार खिलाड़ियों बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। PCB ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया है। इन तीनों को पाकिस्तान की अगली होने वाली सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Pakistans Squad For Bangladesh T20Is पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन सुपरस्टार खिलाड़ियों बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। PCB ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया है। इन तीनों को पाकिस्तान की अगली होने वाली सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। PCB ने ये फैसला क्यों लिया है, उसके पीछे की वजह का भी पता चला है. लेकिन, सवाल तो वही है क्या इन तीनों को टीम से बाहर रखना सही है?

बांग्लादेश के खिलाफ टीम का सेलेक्शन (Pakistans Squad For Bangladesh T20Is)

पाकिस्तान को अगली सीरीज बांग्लादेश से खेलनी है, जिसका आगाज 27 मई से हो रहा है। PCB ने इसी घरेलू सीरीज के लिए टीम का सेलेक्शन किया, जिसमें ना तो बाबर आजम, ना ही मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को जगह दी है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की ये सीरीज 3 T20 मैचों की होनी है।

- Advertisement -

पाक क्रिकेट टीम के तीन जिम्मेदार लोग (Pakistans Squad For Bangladesh T20Is)

PCB ने 21 मई को पाकिस्तान की 16 सदस्यीय T20 टीम का ऐलान किया। जिसकी कमान सलमान अली आगा के हाथों में है, जबकि शादाब खान को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान का हेड कोच बनने के बाद माइक हेसन की ये पहली सीरीज होगी।

बाहर करने की वजह नहीं आई सामने (Pakistans Squad For Bangladesh T20Is)

हालांकि, सवाल ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाबर, शाहीन और रिजवान को बाहर क्यों किया गया? इसके पीछे की वजह तो सामने नहीं आई लेकिन PCB ने अपनी प्रेस रिलीज में जो कहा उसके मुताबिक 16 खिलाड़ियों में उन्हीं को शामिल किया गया है, जिनका प्रदर्शन PSL 10 में अच्छा रहा है।

बाबर, रिजवान व शाहीन का करियर (Pakistans Squad For Bangladesh T20Is)

बाबर आजम ने PSL 10 के 10 मैचों में सिर्फ 288 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक रहे हैं। वहीं रिजवान ने थोड़ा अच्छा करते हुए 10 मैचों में 367 रन 1 शतक के साथ बनाए हैं। वहीं अफरीदी ने 10 मैचों में केवल 11 विकेट ही लिए हैं।

- Advertisement -

अप्रैल में भी किए गए थे टीम से बाहर (Pakistans Squad For Bangladesh T20Is)

ये कोई पहली बार नहीं है जब बाबर, रिजवान और शाहीन को पाकिस्तान की T20 टीम से बाहर किया गया है। इससे पहले इस साल अप्रैल में भी ये तीनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली T20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। मतलब ये हो सकता है कि PCB अब इन्हें पाकिस्तान की T20 टीम के लिए फिट नहीं मान रही।

बांग्लादेश के खिलाफ पाक स्कवायड (Pakistans Squad For Bangladesh T20Is)

सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान ( उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, शाहिबजादा फरहान और सैम अयूब।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News