Khabarwala 24 News New Delhi : Vivo X200 Ultra Launch वीवो नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ला रहा है, जिसका नाम Vivo X200 Ultra होगा। यह 21 अप्रैल को लॉन्च होगा। Vivo ने इस असेसरीज को लेकर टीज किया है। इसकी मदद से यूजर्स बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस कर पाएंगे।
एडिशनल किट की बदौलत यूजर्स बेहतर जूम देखने को मिलेगा। इस मोबाइल को लेकर जानकारी सामने आई है कि उसमें 200-Megapixel Periscope Telephoto कैमरा लेंस मिलेगा और फोटोग्राफी किट असेसरीज भी मिलेगी। एक्सटर्नल टेलीफोटो लेंस को ZEISS के लिए तैयार किया गया है और इसे चौथा लेंस कहा जा रहा है।
200MP का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा (Vivo X200 Ultra Launch)
Vivo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर पोस्ट किया है और वहां Add-On Lens के यूज को लेकर बताया है। यूजर्स को 200MP का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा और वहां यूजर्स को 200mm ऑप्टीकल जूम की सुविधा मिलती है।
कस्टम एडेप्टर फोटोग्राफी किट मिलेगा (Vivo X200 Ultra Launch)
Vivo X200 Ultra के फोटोग्राफी किट को कस्टम एडेप्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां यूजर्स को 13 High-Transmittance Glass लेंस अरेंजमेंट मिलेगा, जो केप्लर स्ट्रक्चर के अंदर तीन ऑप्टीकल ग्रुप में लगाए जाएंगे। इसकी मदद से स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट बॉडी होने के बावजूद जूम क्वालिटी मिलेगी।
दो डिजाइन को शोकेश किया गया है (Vivo X200 Ultra Launch)
सामने आए टीजर से पता चलता है कि Vivo के इस हैंडसेट के साथ दो डिजाइन को शोकेश किया है, जिसमें एक विंटेज कैमरा जैसा डिजाइन भी शामिल है। इसमें एक शटर बटन, USB-Type C Port और 2,300mAh की बैटरी मिलेगी।
Vivo X200 Ultra के संभावित फीचर्स (Vivo X200 Ultra Launch)
Vivo X200 Ultra में यूजर्स को तीन कैमरा लेंस मिलेगा, जो ZEISS ने तैयार किया है। इसमें एक 85mm Telephoto Lens , 14mm Ultra-Wide Angle लेंस और 35mm Humanistic documentary Lens मिलेगा।
डेडिकेटेड फिजिकल बटन भी मिलेगा (Vivo X200 Ultra Launch)
Vivo X200 Ultra में डेडिकेटेड फिजिकल कैमरा बटन मिलेगा। इसमें 6.82-inch 2K curved OLED स्क्रीन मिलेगा, जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। इस हैंडसेट में 6,000mah की बैटरी मिल सकती है, जो 90W Fast Charging और वायरलेस चार्जिंग मिलेगा। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।


