Hapur अपराधियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई, मुकदमों का करें निस्तारण:एसपी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह बृहस्पतिवार को थाना बाबूगढ़ पहुंचे। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा, हथियारों एवं संसाधनों की स्थिति, पुलिसकर्मियों की दक्षता, थाने की साफ सफाई, सभी रजिस्टरों का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमों का गुणवक्ता […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह बृहस्पतिवार को थाना बाबूगढ़ पहुंचे। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा, हथियारों एवं संसाधनों की स्थिति, पुलिसकर्मियों की दक्षता, थाने की साफ सफाई, सभी रजिस्टरों का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमों का गुणवक्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।

एसपी ने यह दिए निर्देश (Hapur)

एसपी ने अभिलेखों को और अधिक अपडेट करने के साथ साथ लंबित विवेचनाओं का गुणवक्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुंडा, हिस्ट्रीशिटर, गैंगस्टर पर विशेष निगाह रखी जाए। जिला बदर अपराधी जिला बदर की अवधि में जनपद में न आए इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाली शिकायतों का गुणवक्ता के साथ निस्तारण करें, इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं के बेहतर व्यवहार किया जाए। महिला अपराध से संबंधित लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण किया जाए। साबर हेल्प डेस्क को मजबूत करने समेत अनेक निर्देश दिए।संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी गश्त करने और गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर अभिलेख रखरखाव संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।

यह भी दिए निर्देश (Hapur)

वहीं, पुलिस बल को डयूटी के दौरान निर्धारित वेशभूषा धारण कर गुड टर्नआउट में रहने और थाने पर पहुंचने वाले आवेदकों को गंभीरता से सुन उनकी शिकायतों का विधिपूर्वक निराकरण करने के संबंध में निर्देशित किया गया। उन्होंने चोरी गए वाहनों की अधिक से अधिक बरामदगी,बीट सूचनाएं अंकित करने, ऑनलाइन वेरिफिकेशन, लबित विवेचनाओं को त्वरित निस्तारण, थाना परिसर के आस-पास साफ सफाई रखने, आईजीआरएस व ऑनलाइन शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया।

यह रहें मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता समेत अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Hapur
Hapur

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News