Hapur फेरी की आड़ में करते थे रेकी, पुलिस ने किया चोरी की वारदातों का पर्दाफाश,सुनार समेत चार गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur कबाड़ खरीदने के दौरान रेकी करने, इसके बाद सूने मकानो और दुकानों में धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वहीं इस घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही सभी आरोपियों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur कबाड़ खरीदने के दौरान रेकी करने, इसके बाद सूने मकानो और दुकानों में धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वहीं इस घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही सभी आरोपियों से नकदी, सोने, चांदी के आभूषण, घर का कीमती सामान बरामद किया हैं। पुलिस नें सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि तीन आरोपी हापुड़ तो एक आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है। जो कि पिलखुवा क्षेत्र में रह कर फेरी कर घूम-घूम कर रेकी कर लेते थे कि कौन सा मकान, दुकान सूना है और किस घर से उन्हें ज्यादा माल मिल सकता है। इसके बाद वे चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने पिलखुवा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। ज्ञात हो कि कुछ माह के अंदर पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। जिसे देखते हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी।

- Advertisement -

वहीं मुखबिर का जाल भी बिछाया गया था। इसी बीच 28 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि करीमपुर तिराहे के पास ई रिक्शा पर सवार होकर कुछ युवक घूम रहें है। इसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध युवको को घेराबंदी कर पकड़ लिया।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरुख़ पुत्र याक़ूब निवासी मौ छिद्दापुरी थाना पिलखुवा,सलमान पुत्र शाकिर निवासी मोहल्ला रमपुरा थाना पिलखुवा, शाकिर पुत्र हुसैन निवासी प्रताप विहार सेक्टर 12 थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद, वरुण पुत्र सतीश निवासी मौ शुक्लान जटपूरा रोड थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ बताया हैं।वहीं चोरी के संबंध में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला।

फेरी तो सिर्फ दिखावा था, करते थे रेकी (Hapur)

इस संबंध में एएसपी ने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के चोर हैं।इनका एक साथी शाकिर दिन में गली-मोहल्लों, कॉलोनी में फेरी करने जाता था।फेरी तो सिर्फ दिखावा था वो तो इसके आड़ में रेकी करते थे। इनका टारगेट सिर्फ सूने मकान पर रहता था। इन्हें जब भी मौका मिलता था तो चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे।पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी ई रिक्सा में हमेशा लोहे के औजार और अवैध हथियार रखते थे। लोहे का औजार घर का ताला और कुंडी तोडऩे का काम आता था।

वहीं अवैध हथियार वह इसलिए रखते थे कि कभी मकान मालिक की पकड़ में आ जाए तो उस पर हमला करके वहां से भाग सके। ऐसे में पुलिस ने उक्त औजारों को भी जब्त कर लिया है।पुलिस नें आरोपियों की निशानदेही पर 28,500 रूपये की नकदी, भारी मात्रा में सोने, चांदी के आभूषण, तीन एलईड़ी बरामद की हैं।गिरफ्तार आरोपियों पर चोरी, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं तीन दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News