Veg items Actually Non Veg ये 7 चीजें असल में हैं नॉन वेज, शाकाहारी लोगों को रखना पड़ता है डाइट का ध्यान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे खाने की भूल

Khabarwala 24 News New Delhi : Veg items Actually Non Veg जरा सा बाहर का केक भी खा लें तो उन्हें सबसे पहले यही चिंता होती है कि कहीं इसमें अंडा तो नहीं मिला हुआ। हालांकि इतने ध्यान देने के बाद भी अक्सर वो कुछ ऐसी चीजें खा ही बैठते हैं, जो शायद देखने में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Veg items Actually Non Veg जरा सा बाहर का केक भी खा लें तो उन्हें सबसे पहले यही चिंता होती है कि कहीं इसमें अंडा तो नहीं मिला हुआ। हालांकि इतने ध्यान देने के बाद भी अक्सर वो कुछ ऐसी चीजें खा ही बैठते हैं, जो शायद देखने में भले ही वेज लगती हों लेकिन असल में वो जानवरों के मांस से बनी होती हैं।

मोटे तौर पर लोगों को डाइट के आधार पर दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, वेज यानी शाकाहारी और नॉनवेज यानी मांसाहारी । इनमें से शाकाहारी लोगों को अपनी डाइट का बड़ा ध्यान रखना पड़ता है तो चलिए आज कॉमन फूड आइटम्स पर नजर डालते हैं, जिन्हें हम अक्सर वेज कैटिगरी में रखते हैं हालांकि असल में वो नॉन वेज ही होते हैं।

- Advertisement -

बटर नान (Veg items Actually Non Veg)

आप किसी रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने जाते होंगे तो बटर नान जरूर खाया होगा । लेकिन जानकर हैरानी होगी कि वेज फूड के रूप में अवेलेबल बटन नान रियल में नॉन वेज है। दरअसल बटर नान को ऑथेंटिक रूप से तैयार करते समय, इसके आटे को गूंथते टाइम इसमें अंडा मिलाया जाता है, जिससे इसका डो सॉफ्ट और इलास्टिक बना रहे। हालांकि कुछ जगह इसे बिना अंडे के भी तैयार किया जाता है। ऐसे में रेस्टोरेंट में पूछ कर ही इसे ऑर्डर करना चाहिए।

चीज (Veg items Actually Non Veg)

आप सब ने चीज जरूर खाया होगा। बच्चों का तो यह फेवरेट है। परांठे में डालना हो या सैंडविच बनाना हो, पिज़्ज़ा हो या पास्ता, हर फूड आइटम में भर-भर के चीज का इस्तेमाल किया जाता है। वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन सभी लोग चीज खाते हैं। हालांकि वेज फूड आइटम की कैटेगरी में शामिल चीज एक्चुअल में नॉनवेज है। दरअसल कुछ तरह की चीज में रेनेट नाम का एंजाइम पाया जाता है जो मुख्य रूप से जानवरों के गॅस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में पाया जाता है।

व्हाइट शुगर (Veg items Actually Non Veg)

व्हाइट शुगर यानी सफेद चीनी का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। यहां तक की तीज-त्योहार और व्रत में भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि व्हाइट शुगर, वेजीटेरियन के लिए पूरी तरह से प्योर नहीं होती है। दरअसल शुगर नेचरली व्हाइट नहीं होती है, इसे व्हाइट शुगर में कन्वर्ट करने के लिए इसकी पॉलिशिंग की जाती है। जिसके लिए जानवरों की हड्डियों का चूर्ण इस्तेमाल किया जाता है।

- Advertisement -

रेड कैंडीज (Veg items Actually Non Veg)

रेड कैंडीज बच्चों की फेवरेट होती है। बच्चे इसे बहुत चाव से खाते हैं लेकिन अगर आपकी फैमिली वेजिटेरियन है और आपके यहां नॉनवेज फूड अलाउड नहीं है, तो सावधान हो जाइए। दरअसल रेड कैंडीज प्योर वेज नहीं होती है, ये नॉनवेज की कैटेगरी में आती है। क्योंकि केंडीज को रेड कलर देने के लिए इन्हें कलर से डाई किया जाता है और इनमें से कुछ डाई कलर को तैयार करने के लिए इंसेक्ट्स और कीड़े का इस्तेमाल किया जाता है।

पैक्ड ऑरेंज जूस (Veg items Actually Non Veg)

फ्रेश जूस बनाने के झंझट से बचने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग फ्रूट्स जूस के पैकेट फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं और पीते रहते हैं। बात करें ऑरेंज जूस की तो यह काफी हेल्दी और टेस्टी होता है, जिससे यह लगभग सबका फेवरेट बना हुआ है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फ्रूट जूस एक्चुअल में नॉनवेज होता है। दरअसल पैकेट वाले ऑरेंज जूस में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो वास्तव में मछलियों से प्राप्त होता है।

च्विंगम (Veg items Actually Non Veg)

बच्चों से लेकर बड़ों तक कई लोगों को च्विंगम चबाना बहुत पसंद होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि च्विंगम पूरी तरह से वेजीटेरियन नहीं होता है। आप सभी जानते होंगे कि च्विंगम में जिलेटिन पाया जाता है। दरअसल ये जिलेटिन गाय और सूअर जैसे जानवरों के चमड़े और हड्डियों से मिलता है।

सलाद ड्रेसिंग (Veg items Actually Non Veg)

अगर आप वेजिटेरियन हैं और आपको सलाद में एग्जॉटिक (विदेशी) ड्रेसिंग काफी पसंद है, तो यह खबर आपको थोड़ा डिसअप्वाइंट कर सकती है। दरअसल सलाद की यह कलरफुल और स्पाइसी ड्रेसिंग कई बार सलाद को नॉनवेज बना देती है। दरअसल कई बार इसे तैयार करते समय इसमें अंडे का इस्तेमाल किया जाता है, जो नॉनवेज फूड की कैटेगरी में आता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News