ZRA Hatke दुनिया का एक ऐसा अनोखा शहर जहां की घड़ियों में कभी 12 नहीं बजते

Khabarwala 24 News New Delhi: ZRA Hatke दुनिया भर के शहरों में चौराहों, घंटाघरों और गिरजाघरों में घड़ियां लगाई जाती हैं, जो समय बताती हैं। लेकिन एक ऐसा शहर है जहां घड़ियों में 12 बजे का समय कभी नहीं आता। हैरान कर देने वाली बात है, है ना? यह शहर स्विट्जरलैंड का सोलोथर्न है, जहां […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: ZRA Hatke दुनिया भर के शहरों में चौराहों, घंटाघरों और गिरजाघरों में घड़ियां लगाई जाती हैं, जो समय बताती हैं। लेकिन एक ऐसा शहर है जहां घड़ियों में 12 बजे का समय कभी नहीं आता। हैरान कर देने वाली बात है, है ना? यह शहर स्विट्जरलैंड का सोलोथर्न है, जहां की घड़ियों में सिर्फ 11 अंक होते हैं, और 12 कभी नहीं आता।

सोलोथर्न की घड़ियों का क्या है रहस्य (ZRA Hatke)

सोलोथर्न में लगे हर प्रकार के घड़ी में केवल 11 तक अंक होते हैं, चाहे वह चर्च की घड़ी हो, टाउन स्क्वायर पर लगी घड़ी हो, या फिर किसी चैपल की घड़ी हो। यहां तक कि टाउन स्क्वायर की घड़ी भी शहर की पहचान बन चुकी है, लेकिन उसमें भी 12 का अंक नहीं होता। आपको जानकर और भी अचरज होगा कि यहां के लोग इस अजीबोगरीब घड़ी को देखकर बहुत खुश रहते हैं।

- Advertisement -

11 के अंक से दीवानगी (ZRA Hatke)

यह अनोखा परंपरा एक पुरानी लोककथा से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि सोलोथर्न के लोग सदियों तक बहुत मेहनत करते थे, लेकिन फिर भी उनके जीवन में खुशियां नहीं आती थीं। एक दिन शहर की पहाड़ियों से एक एल्फ (एक प्रकार का परीकथा पात्र) आया, जिसने लोगों को प्रोत्साहित किया और उनके जीवन में खुशियों की बारिश शुरू हो गई।

इस एल्फ के पास अलौकिक शक्तियां थीं और उसका नाम जर्मन में ‘एल्फ’ था, जिसका अर्थ होता है ’11’। तब से सोलोथर्न के लोग अपने जीवन के हर पहलू को 11 से जोड़ने लगे। यही वजह है कि यहां की घड़ियों में भी 11 अंक होते हैं और 12 अंक का कोई स्थान नहीं होता।

संस्कृति और इतिहास का अनूठा मेल (ZRA Hatke)

यह अनूठी परंपरा आज भी सोलोथर्न की संस्कृति का एक अहम हिस्सा बनी हुई है। शहर की लोग और उनकी घड़ियों का यह अनोखा रूप दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है, जो यहां के इतिहास और संस्कृति से जुड़ी इस दिलचस्प कहानी को जानने के लिए आते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News