Dengue Alert कितना खतरनाक है डेंगू ? पहचानें बीमारी के शुरआती लक्षण और ऐसे करें बचाव

Khabarwala 24 News New Delhi: Dengue Alert दिल्ली में डेंगू अपने पैर पसार रहा है। राजधानी में अबतक डेंगू से 2 मौतें हो चुकी हैं। यहां पहली मौत दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में हुई, तो वहीं, सफदरजंग में दूसरी मौत की पुष्टि हुई है। दिल्ली में इस साल डेंगू के अबतक 675 मामले दर्ज किए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Dengue Alert दिल्ली में डेंगू अपने पैर पसार रहा है। राजधानी में अबतक डेंगू से 2 मौतें हो चुकी हैं। यहां पहली मौत दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में हुई, तो वहीं, सफदरजंग में दूसरी मौत की पुष्टि हुई है। दिल्ली में इस साल डेंगू के अबतक 675 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें अगस्त में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में डेंगू के बारे में सबकुछ जानना जरूरी है। डेंगू कैसे होता है, इसके शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय।

क्या है डेंगू ? (Dengue Alert)

डेंगू एक संक्रमण है, जो मच्छरों के काटने से होता है। इसमें एक अन्य प्रकार का मादा मच्छर इंसान में अपने डंक को छोड़ता है, जिससे बुखार होता है। यह बुखार जानलेवा होता है, इससे सावधानी जरूरी है। दिल्ली में इस वक्त डेंगू का एक नया वैरिएंट फैल रहा है।

DENV2 क्या है? (Dengue Alert)

यह डेंगू का एक नया स्ट्रेन है जो तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। यह वायरस भी मादा मच्छरों द्वारा एक से दूसरे में फैलता है। इस मादा मच्छर के काटने से चिकनगुनिया और पीला बुखार जैसी बीमारियां भी होती हैं।

DENV2 के संकेत कैसे हैं? (Dengue Alert)

  • तेज बुखार आना।
  • सिर में तेज दर्द महसूस करना।
  • शरीर में तेज दर्द होना।
  • भूख की कमी, मुंह का स्वाद गायब होना।
  • उल्टी और मतली की समस्या।
  • पेट में दर्द और नाक से खून आना भी इसके लक्षणों में शामिल हैं।

आम डेंगू के संकेतों को ऐसे समझें: (Dengue Alert)

  • 105 डिग्री बुखार होना।
  • सिर और आंखों के पीछे दर्द होना।
  • जोड़ों मे दर्द।
  • थकान व कमजोरी।
  • दस्त, उल्टी और मतली।
  • स्किन पर लाल-लाग दाग दिखना।
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस करना।
  • अगर डेंगू गंभीर है तो आपको मल या उल्टी में खून आने की समस्या हो सकती है।

डेंगू से बचने के कुछ घरेलू उपाय: (Dengue Alert)

  • घर में मच्छरदानी लगाकर सोएं।
  • लंबी आस्तीन वाली शर्ट व फूल पैंट पहनें।
  • घर में मच्छर भगाने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करें।
  • बच्चों व बड़ों को घर से बाहर भेजते समय मच्छरों के काटने से बचाने वाला लोशन लगाकर भेजें।
  • घर के आसपास किसी भी तरह से साफ पानी न जमा होने दें।
  • अगर कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे ढक कर रखें।
  • यदि इस्तेमाल नहीं कर रहें तो उसे बंद कर के पानी को सूखाकर रखें।
  • छत व बालकनी में खाली बर्तन, डिब्बे या गमलों में पानी न जमा होने दें।
  • घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान दें।
  • परफ्यूम और खुशबूदार क्रीम लगाकर बाहर जाने से बचें, ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी खुशबू से मच्छर अट्रैक्ट होते हैं।
  • शरीर पर ज्यादा पसीना भी न आने दें।

डेंगू का प्राथमिक उपचार (Dengue Alert)

अगर आपको डेंगू का कोई लक्षण महसूस हो रहा है, तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डेंगू बुखार की जांच के लिए डेंगू एनएस एंटीजन टेस्ट, आईजीएम एंटीबॉडी टेस्ट, प्लेटलेट काउंट और सीबीसी टेस्ट करवाए जाते हैं। आपके डॉक्टर आपको इन सभी जांचों को करवाने की सलाह देंगे।

पुष्टि होने के बाद क्या करें? (Dengue Alert)

अगर आपका टेस्ट पॉजिटिव निकला है, तो आपको अपना ख्याल रखना होगा। आपके डॉक्टर ने आपको जो भी दवा और डाइट प्लान दिया है, उसे फॉलो करें।

  • हाइड्रेट रहें, पानी, जूस, नारियल पानी का सेवन करें।
  • समय पर दवा लें।
  • साफ-सफाई का ध्यान दें।
  • भरपूर आराम करें।
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News