Seema Haider Viral Video सीमा हैदर का डांस वीडियो हुआ वायरल, कभी खुशी कभी गम के गाने पर किया डांस

Khabarwala 24 News New Delhi: Seema Haider Viral Video पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अक्सर अपने वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। कभी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उनकी टिप्पणी या दर्शकों को दिए गए जवाब की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मुजरा स्टाइल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Seema Haider Viral Video पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अक्सर अपने वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। कभी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उनकी टिप्पणी या दर्शकों को दिए गए जवाब की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मुजरा स्टाइल में छत पर डांस कर रही है।

छत पर बेफिक्र होकर कर रही डांस (Seema Haider Viral Video)

नए वीडियो में सीमा हैदर छत पर दिखाई दे रही हैं और कभी खुशी कभी गम फिल्म के गाने पर डांस कर रही है। सीमा हैदर छत पर बेफिक्र होकर डांस कर रही है और इसका वीडियो रिकॉर्ड करवा रही हैं। हाल ही उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद से यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

- Advertisement -

यूजर्स कर रहे कमेट्स (Seema Haider Viral Video)

वीडियो में सीमा हैदर बेहद प्रसन्न नजर आ रही हैं और अलग-अलग मूव के साथ डांस कर रही हैं। उनका यह डांस मुजरा डांस से मिलता जुलता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि “So beautiful, so elegant, just looking like a wow”, एक ने लिखा कि भाभी ने मस्त डांस किया है। एक अन्य ने लिखा कि भाभी ने जबरदस्त डांस किया है, क्यूट दिख रही हैं।

कोर्ट में अब भी चल रहे केस (Seema Haider Viral Video)

बता दें कि सीमा हैदर गैरकानूनी तरीके से भारत पहुंच गई थीं और गौतमबुद्धनगर के रबुपुरा गांव में रह रही थीं। कुछ महीने बाद आखिरकार पुलिस को इसकी जानकारी हुई और सीमा हैदर और सचिन मीणा को कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ा था। दोनों का केस अभी भी कोर्ट में है।सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया के जरिये अपने चाहने वालों के साथ सम्पर्क में रहते हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत कई प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनकर यह कपल शेयर करता है। दोनों के वीडियो लोग खूब देखते हैं और पसंद करते हैं। सीमा हैदर पर उसके पूर्व पति गुलाम हैदर ने केस दर्ज करवाया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News