Suzuki Avenis शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में उतरा सुजूकी का नया स्कूटर, चार नए डुअल कलर ऑप्शन्स में हुआ लॉन्च

Khabarwala 24 News New Delhi : Suzuki Avenis सुजूकी ने 2024 Avenis स्कूटर को मार्केट में ग्राहकों के लिए उतार दिया है। Suzuki Avenis 2024 मॉडल को कंपनी ने चार नए डुअल कलर ऑप्शन्स में लाॅंच किया है। इस स्कूटर को आप पर्ल मिरा रेड के साथ ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक रंग में खरीद पाएंगे। इसके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Suzuki Avenis सुजूकी ने 2024 Avenis स्कूटर को मार्केट में ग्राहकों के लिए उतार दिया है। Suzuki Avenis 2024 मॉडल को कंपनी ने चार नए डुअल कलर ऑप्शन्स में लाॅंच किया है। इस स्कूटर को आप पर्ल मिरा रेड के साथ ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक रंग में खरीद पाएंगे। इसके अलावा ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक के साथ चैंपियन येलो नंबर 2, ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक के साथ पर्ल ग्लेशियर और पर्ल ग्लेशियर के साथ ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक रंग में खरीदा जा सकेगा।

2024 Suzuki Avenis Features

2024 Avenis स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल डिस्प्ले है जो एंड्रॉयड और Apple दोनों ही मॉडल्स के साथ कम्पैटिबल है। सुजुकी राइड कनेक्ट ऐप की मदद से डिस्प्ले में आपको टर्न बाय टर्न नेविगेशन, कॉल्स और एसएमएस अलर्ट्स मिलते रहेंगे। इस स्कूटर में ग्राहकों की सुविधा के लिए यूएसबी पोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप फोन चार्ज कर पाएंगे।

Suzuki Avenis की इंजन डिटेल्स

कंपनी ने इस स्कूटर के 2024 मॉडल के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। ये स्कूटर अब भी 124.3 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आता है जो 8.5bhp की पावर और 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच का रिम और रियर में 10 इंच का रिम दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में कंपनी ने डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक सेटअप का इस्तेमाल किया है।

Suzuki Avenis Price मुकाबला

इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 92 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है। सुजुकी कंपनी के इस स्कूटर की मार्केट में सीधी टक्कर TVS Jupiter, Honda Dio 125 और Yamaha Ray ZR जैसे स्कूटर्स से होगी। नए कलर ऑप्शन्स के अलावा स्कूटर के साइड पैनल पर Suzuki की बैजिंग के अलावा नए ग्राफिक्स भी स्कूटर पर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा एक्सर्टनल फ्यूल कैप, वन-पुश सेंट्रल लॉकिंग और सीट के नीचे 21.8 लीटर का स्टोरेज है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News