Hapur Crime News भतीजी की हत्या करने वाले चाचा गिरफ्तार, मोबाइल पर बात करते देख हो गए थे खफा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कोतवाली क्षेत्र में कोठी गेट स्थित मोहल्ला गोपीपुरा में शनिवार की दोपहर को हुई युवती की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी चाचाओं को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि मृतका को मोबाइल फोन पर बात करता देख उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कोतवाली क्षेत्र में कोठी गेट स्थित मोहल्ला गोपीपुरा में शनिवार की दोपहर को हुई युवती की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी चाचाओं को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि मृतका को मोबाइल फोन पर बात करता देख उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई थी।

क्या था पूरा मामला (Hapur Crime News)

नगर के मोहल्ला गोपीपुरा में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर थी। युवती की मौत से जहां परिजन में कोहराम मच गया था, वहीं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

मृतका के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा (Hapur Crime News)

मोहल्ला गोपीपुरा निवासी अरसलान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन असरा जो कि वह मोबाइल पर बात कर रही थी कि उसको माजिद व जावेद पुत्र अमीरूददीन निवासी कोठी गेट हापुड पर रहते है और उसके सगे चाचा हैं। उन्होंने मेरी बहन से मोबाइल छीन लिया और जमीन में गिरा कर मारना पीटना शुरू कर दिया । वह बचाने को आया तो उसके साथ भी मारपीट की है । जिससे उसके सीधे हाथ, कंधे व सिर में चोट आई है। अगर वह भागता नहीं तो उसे भी जान से मार देते । पीड़ित ने मुकदमें में बताया कि उसकी बहन घर पर गिरी हुई पड़ी है । उसके माता पिता नही है, माजिद व जावेद उसको भी मारने की फिराक में लगे हुए है। और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (Hapur Crime News)

कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड में फरार चल रहे मृतका के चाचा माजिद और जावेद को बुंलदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Hapur crime news भतीजी की हत्या करने वाले चाचा गिरफ्तार, मोबाइल पर बात करते देख हो गए थे खफा Hapur crime news भतीजी की हत्या करने वाले चाचा गिरफ्तार, मोबाइल पर बात करते देख हो गए थे खफा Hapur crime news भतीजी की हत्या करने वाले चाचा गिरफ्तार, मोबाइल पर बात करते देख हो गए थे खफा Hapur crime news भतीजी की हत्या करने वाले चाचा गिरफ्तार, मोबाइल पर बात करते देख हो गए थे खफा Hapur crime news भतीजी की हत्या करने वाले चाचा गिरफ्तार, मोबाइल पर बात करते देख हो गए थे खफा Hapur crime news भतीजी की हत्या करने वाले चाचा गिरफ्तार, मोबाइल पर बात करते देख हो गए थे खफा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News