Funny Child Viral video बच्चे के साथ कर दिया गजब का स्कैम , कोल्डड्रिंक दिखाकर ये क्या पिला दिया?

Khabarwala 24 News New Delhi : Funny Child Viral video छोटे बच्चों को बहला फुसलाकर दूध पिलाने या खाना खिलाने की तरह तरह से कोशिश की जाती है। हालांकि कुछ लोग बड़ी ही चालाकी से बच्चों को बहला फुसलाकर उन्हें बातों में फंसा लेते हैं और उन्हें खाना या दूध बड़ी ही आसानी से पिला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Funny Child Viral video छोटे बच्चों को बहला फुसलाकर दूध पिलाने या खाना खिलाने की तरह तरह से कोशिश की जाती है। हालांकि कुछ लोग बड़ी ही चालाकी से बच्चों को बहला फुसलाकर उन्हें बातों में फंसा लेते हैं और उन्हें खाना या दूध बड़ी ही आसानी से पिला देते हैं। यही बच्चों की मासूमियत होती है, जिसे देखकर लोगों को हंसी आती है।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बच्चे को कोल्डड्रिंक दिखाकर दूध पिला रहे हैं। एक शख्स कोल्डड्रिंक की बोतल खोलकर बच्चे के मुंह के आगे लगा रहा है, हालांकि इस दौरान वह बच्चे की आंख पर हाथ रख देता है।

बच्चे के साथ घरवालों ने कर दिया स्कैम (Funny Child Viral video)

बच्चे को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, उसे लगा कि वह कोल्ड ड्रिंक ही पी रहा है लेकिन परिवार के लोग उसके मुंह में दूध डाल देते थे। ऐसे उसके साथ कई बार किया गया। बच्चा पहचान ही नहीं पा रहा था कि वह कोल्डड्रिंक पी रहा है या दूध! इसे लोग बच्चे के साथ किया गया स्कैम बता रहे हैं।

यूजर्स क्या बोले (Funny Child Viral video)

एक ने लिखा कि जब इसकी सच्चाई उसे पता चलेगी तो क्या वो अपने परिवार वालों पर फिर भरोसा कर पायेगा? एक ने लिखा कि इसी के बाद मैं अब अपने घर वालों पर भरोसा नहीं करता। एक अन्य ने लिखा कि बच्चों के साथ इस तरह का स्कैम नहीं करना चाहिए।

एक अन्य ने लिखा कि बच्चों को भगवान का रूप बताते हो और फिर उन्हीं के साथ धोखेबाजी करते हो। एक ने लिखा कि इस तरह तो उसे माजा से भी नफ़रत हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि मैं तो ऐसा करने के लिए एक्सपर्ट था और अगर-बगल के लोग मुझे बुलाते थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News