Hapur हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के…

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 51 वां वार्षिक उत्सव भजन संध्या और भंडारे के साथ धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के , आओ गुरुदेव तेरा भवन सजाया है जैसे भजनो से पूरा मंदिर मगनमय में हो गया। श्रद्धालु […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 51 वां वार्षिक उत्सव भजन संध्या और भंडारे के साथ धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के , आओ गुरुदेव तेरा भवन सजाया है जैसे भजनो से पूरा मंदिर मगनमय में हो गया।

श्रद्धालु भक्ति में हुए मगन (Hapur)

श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 51 वां वार्षिक उत्सव आज श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी के अध्यक्षता में बड़े धूमधाम के साथ भजन संध्या भंडारे के साथ संपन्न हुआ । दिल्ली के भजन गायक राकेश गुलाटी, हापुड़ की संकीर्तन मंडली ने गुरु भक्ति के भजन सुनाए। जिस पर सभी नृत्य करने पर मजबूर हो गए।

मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी, राजन, मेरठ से रितिका ने संकीर्तन करके सबको खूब नचाया। पूरा भवन गुरु भक्ति में मगन हो गया । उसके उपरांत गुरु गाथा के पाठ का भोग डाला गया। वह सुंदरकांड का पाठ किया संतो ने प्रवचन करके सब को निहाल कर दिया। उसके उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया गया मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया ।

- Advertisement -

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु (Hapur)

प्रवीण सेठी ने हम हाथ उठा कर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के, जिसको गुरु से प्यार वह जरूर नाचेगा जैसे भजन गाकर सबको पूरे पंडाल को गुरु भक्ति में निहाल कर दिया। श्री हर मिलाप महिला मंडल द्वारा गुरु गाथा का पाठ का भोग डाला गया। हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया श्री हर मिलाप मिशन का 51 वां वार्षिक उत्सव श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी के अध्यक्षता में 30 मार्च से 31मार्च तक बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । जिसमें बुलंदशहर, स्याना, खुर्जा, दिल्ली, अंबाला, पानीपत, करनाल, अलवर, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, मेरठ के गुरु भाइयों ने पहुंचकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

गुरु का आशीर्वाद लिया (Hapur)

इस अवसर पर प्रधान चरणजीत मुटरेजा, प्रवीण सेठी, नीरज, पीयूष, प्रदीप मुटरेजा , किशोरी सेठी, सुमित सेठी , राजीव सेठी, प्रीतम सेठी, पुनीत अरोड़ा, जगदीश माकन, सुनीता भगत, उषा मुटरेजा, ओमप्रकाश अरोड़ा, तृषा सेठी, कंचन, राकेश कालरा, भारत मुटरेजा समेत सैकड़ों गुरु प्रेमियों ने गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Hapur हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के... Hapur हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के... Hapur हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के... Hapur हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के... Hapur हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के... Hapur हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के...

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-