Agra Crime News मेडिकल छात्रा के लिए ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने बिछाया जाल, सात माह तक करता रहा दुष्कर्म

Khabarwala 24 News Agra: Agra Crime News यूपी के जनपद आगरा में एक बीएएमएस छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर शादीशुदा ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि वह छात्रा को शादी का झांसा दे रहा था। पीड़िता ने सच पता चलने पर आरोपी के खिलाफ सिकंदरा थाने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Agra: Agra Crime News यूपी के जनपद आगरा में एक बीएएमएस छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर शादीशुदा ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि वह छात्रा को शादी का झांसा दे रहा था। पीड़िता ने सच पता चलने पर आरोपी के खिलाफ सिकंदरा थाने में दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर 21 दिन से गैरहाजिर चल रहा है। उस पर विभागीय कार्रवाई को एसीपी ट्रैफिक ने डीसीपी ट्रैफिक को रिपोर्ट दी है।

क्या है पूरा मामला (Agra Crime News)

पुलिस के अनुसार एटा जनपद की निवासी बीएएमएस छात्रा रामबाग के पास पीजी में रहती थी। चौराहे पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी रहती थी। करीब सात माह पहले छात्रा उसके संपर्क में आई। उसने छात्रा से दोस्ती कर ली। आरोप है कि कई बार उससे मिलने पीजी भी गया। बाद में जिद करके छात्रा को सिकंदरा क्षेत्र में फ्लैट किराए पर दिला दिया। वहां आने-जाने लगा। आरोप है कि टीएसआई ने कई बार जबरन छात्रा से शरीरिक संबंध बनाए। विरोध पर शादी का झांसा दिया।

पहले से ही विवाहित है आरोपी दरोगा (Agra Crime News)

यातायात उपनिरीक्षक पहले से विवाहित है। उसके बच्चे हैं। आरोप है कि उसका सच पता चलने पर छात्रा ने शिकायत की बात कही तो टीएसआई ने उसे धमकाया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाई। सिकंदरा थाने में तहरीर दी। जांच में पता चला कि आरोपी टीएसआई 3 जनवरी को चार दिन की छु्ट्टी पर गया था लेकिन वह लौटा नहीं। 16 जनवरी को उसकी फाइल खोली गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News