Khabarwala 24 News Hapur: Crime News जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में ओवर रेटिंग शराब की बिक्री के मामले को आबकारी विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में आबकारी निरीक्षक विकास कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से अटैच किया गया है। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई है।
क्या है पूरा मामला (Crime News)
उप आबकारी आयुक्त, मेरठ प्रभार द्वारा बताया गया कि मेरठ प्रभार के सभी छह जनपदों में मदिरा दुकानों पर चेकिंग कराये जाने पर सात मार्च 2023 को क्षेत्र-3 धौलाना, हापुड़ की विदेशी मदिरा दुकान डुहरी पर रायल स्टैग के पौव्वा 170 रुपये के स्थान पर 180 रुपये में बिकी होता पाया गया । यहां दस रुपये की ओवर रेटिंग की जा रही थी। विकेता अजब सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पिलखुआ थाने में आईपीसी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जांच में दोबारा मिली ओवररेटिंग (Crime News)
इसी प्रकार 12 जुलाई को रात्रि में जिला हापुड़ में रात्रि गश्त के दौरान पिलखुवा कस्बे की मॉडल शाप अनुज्ञापी रश्मि अग्रवाल के यहां उनके द्वारा गोपनीय ढंग से प्राइवेट व्यक्ति से टेस्ट परचेज कराया गया। खरीददारी में मैक्डावल नं.-1 के पौवे पर 10 रुपये ओवर रेट होते पाया गया। विक्रेता अजय सिंह को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध पिलखुआ में मुकदमा दर्ज कराया गया।
दो बार ओवर रेटिंग के मामले को आबकारी अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए आबकारी निरीक्षक विकास कुमार सिंह को अपने पदेन दायित्वों एवं शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में बरती गयी घोर लापरवाही एवं उदासीनता के लिए निलंबित कर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।





