Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur : युवतियों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने पर मनचले को एंटी रोमियो टीम ने गढ़ से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा स्कूल कालेजों के बाहर अभियान में तेजी लाई गई है।
महिला सिपाही नीरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह एंटी रोमियो टीम में शामिल है। दो अक्टूबर को वह देवनंदनी अस्पताल के समाने एक अन्य महिला सिपाही के साथ चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक आती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा था। उन्होंने सुना कि आरोपी ने सीटी बजायी और बोला आज का मौसम सुहाना है, किधर जा रही हो जानेमन। वह लडक़ी चुपचाप सिर नीचे कर के चली गयी। उन्होंने तुरंत उपनिरीक्षक राकेश कुमार राठौर को फोन कर मौके पर बुलाया और आरोपी को रेलवे लाइन से पहले ही पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अमित कुमार निवासी सुभाषनगर बताया है। थाना हापुड़ देहात थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है



