Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
क्या है मामला (Hapur Crime News)
हापुड़ पुलिस ने जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से जनपद मेरठ से चोरी की बाइक बरामद की है।
कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur Crime News)
मोहसिन निवासी अजीतपुर थाना अगौता जनपद बुलंदशहर
मेहर निवासी बागवाला थाना अगौला जनपद बुलंदशहर
यह किया गया बरामद(Hapur Crime News)
एक तमंचा, कारतूस
एक चाकू
एक चोरी की बाइक
शातिर किस्म के अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur Crime News)
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद मेरठ व बुलन्दशहर में चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।



