Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur: ठगी के नए-नए मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। आए दिन ठग गिरोह के सदस्य नए-नए तरीकों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एेसे ही एक मामला सामने आया है। एक पीड़ित ने अपने बैंक खाते से दो लाख रुपये का एक चैक एकाउंट पेय जारी किया। लेकिन उसी नंबर के दूसरे फर्जी नंबर के चैक से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। जब पीड़ित को इस बात का पता लगा तो उन्होंने एसपी से पूरे मामले की जांच कर रुपये वापस दिलवाने की मांग करते हुए आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News )
नगर के एक मोहल्ला शिवपुरी निवासी सुशील कुमार ने एसपी अभिषेक वर्मा को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका पक्का बाग स्थित एक बैंक में सेविंग खाता है। इस खाते की चैकबुक उनके नाम से ही जारी है। अन्य चैकों की तरह उनके पास चैक नंबर 0000102 उनके पास मौजूद है। 19 अक्टूबर 2023 को उन्होंने एक कंपनी के नाम से दो लाख रुपये का चैक काटा था। 20 अक्टूबर 2023 को बैंक में भुगतान के लिए चैक को पेश किया गया तो चैक को रिजेक्ट यह कहते हुए किया गया कि इस नंबर के चैक का भुगतान हो चुका है। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए क्योंकि उनके खाते में पैसे भी और उनके द्वारा दिया गया चैक भुगतान के लिए रोक लिया।
कूटरचित चैक तैयार कर दिया वारदात को अंजाम (Hapur Crime News )
इसकी जानकारी होते ही पीड़ित तुरंत बैंक शाखा में पहुंचे और मामला की जानकारी की तो पता चला कि एक अन्य चैक नंबर 0000102 से दो लाख रुपये का भुगतान हुआ है। जबकि उनके द्वारा जारी किए गए चैक से भुगतान नहीं हुआ है। जानकारी करने पर पता चला कि एक युवक के नाम से साजिश और षडयंत्र के तहत उनके चैक संख्या 000102 जैसा फर्जी कूटरचित चैक तैयार कर इसका असल के रूप में प्रयोग कर सेल्फ कैश तैयार कर भुगतान करा लिया गया। पीड़ित के बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
एसपी ने मामले की जांच का दिया आश्वासन (Hapur Crime News)
बृहस्पतिवार को सुशील कुमार पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मिले और पूरी घटना से अवगत कराया। एसपी अभिषेक वर्मा ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है।



