Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ

Khabarwala 24 Hapur Crime News :(अमजद अली) सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में बेखौफ चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बना लिया। चोरों ने गहरी नींद में सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वह पूरे घर से माल को साफ कर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Hapur Crime News :(अमजद अली) सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में बेखौफ चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बना लिया। चोरों ने गहरी नींद में सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वह पूरे घर से माल को साफ कर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है।
—-
क्या है पूरा मामला
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सहसपुरा में शुक्रवार देर रात को चोरों ने मकान पर धावा बोल दिया और मकान सो रहे परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोरों ने दोनों घरों में रखे सोने चांदी के लाखों रुपए की नकदी, आभूषण चोरी कर लिए। गांव के लोगों ने बताया कि गांव निवासी दीप्ति चौधरी के घर से चोरों ने तीन लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी किया है। जबकि पड़ोस में रहने वाले अमित चौधरी के मकान से चोर 30 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों से चोरी करके ले गए हैं।
———
पुलिस ने पहुंचकर किया निरीक्षण
दो मकानों में हुई चोरी के बाद सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़नी चाहिए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की प्रक्रिया को भी शुरू किया जाएगा।

Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ Hapur सिंभावली में दो परिवार के लोगों को चोरों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, कर दिया घर साफ

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News