Hapur बकरा फार्म में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Khabarwala 24 News Hapur : सिंभावली थाना पुलिस ने ग्राम वैठ में बकरा फार्म हाउस पर हुई चौकीदार हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी, दो बैट्री बरामद की है। पुलिस का दावा है कि मृतक आरोपी की पत्नी को देखता था इसको […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : सिंभावली थाना पुलिस ने ग्राम वैठ में बकरा फार्म हाउस पर हुई चौकीदार हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी, दो बैट्री बरामद की है। पुलिस का दावा है कि मृतक आरोपी की पत्नी को देखता था इसको लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को वैट गांव के बाहरी छोर पर बने बकरा फार्म में बक्सर निवासी अजीत चौधरी उर्फ शैकी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के भाई सचिन चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के आरोपी मूलरूप से जिला गोरखपुर के थाना बेलीपुर के गांव बलुईगाड़ा, हाल पता धोबी वाला मोहल्ला बक्सर निवासी को गिरफ्तार किया है। जिसके निशानदही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह गोरखपुर का रहने वाला है, पिछले चार वर्षो से गांव बक्सर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।वही पिछले कुछ दिनों से वैठ में मछली पालन पर नौकरी मिल गई थी।वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। लेकिन पिछले दो माह से मृतक भी मछली पालन के सामने बने बकरा फार्म पर चौकीदार के रूप में नौकरी करने लगा था। आरोपी के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी पर बुरी नजर रख रहा था और पत्नी के संपर्क में आने लगा था।बकरा फार्म के बाहर कुर्सी डालकर बैठकर इशारे करते हुए उसने देख लिया था।इसी बात से नाराज होकर मंगलवार को छूरी लेकर फार्म पर पहुंचकर शैंकी पर हमला कर हत्या कर दी।

यह किया गया बरामद

घटना में प्रयुक्त छुरा
दो बैटरे

Hapur बकरा फार्म में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश Hapur बकरा फार्म में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश Hapur बकरा फार्म में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश Hapur बकरा फार्म में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश Hapur बकरा फार्म में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश Hapur बकरा फार्म में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश Hapur बकरा फार्म में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News