Hapur स्वास्थ्य कार्ड के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास, रहे सावधान

Khabarwala 24 News Hapur : स्वास्थ्य संबंधी डाटा को केंद्रीकृत करने के लिए आभा आईडी बनाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। आयुष्मान कार्ड के लिए भी कैंप लग रहे हैं, इसी का फायदा उठाकर जिले में कुछ गैंग सक्रिय हो गए हैं। जो मोहल्लों में लोगों को गुमराह कर, कार्ड बनाने के नाम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : स्वास्थ्य संबंधी डाटा को केंद्रीकृत करने के लिए आभा आईडी बनाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। आयुष्मान कार्ड के लिए भी कैंप लग रहे हैं, इसी का फायदा उठाकर जिले में कुछ गैंग सक्रिय हो गए हैं। जो मोहल्लों में लोगों को गुमराह कर, कार्ड बनाने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। लोगों को फर्जी कार्ड दिए जा रहे हैं, अस्पतालों में उपचार के दौरान ठगी का अहसास होता है। इस तरह की शिकायत पर सीएमओ कार्यालय ने संज्ञान लिया है।
आयुष्मान योजना में छह या उससे अधिक यूनिट वाले राशनकार्ड धारक भी शामिल किए गए हैं। इस योजना में पांच लाख तक के निशुल्क उपचार का प्रावधान है। शत प्रतिशत लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं। इसके लिए पोर्टल भी लॉंच किया गया है, जिस पर घर बैठे कार्ड निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा हर व्यक्ति की आभा आईडी बनायी जा रही है। जिस पर उक्त व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी अपडेट रहेगी। भविष्य में उपचार के दौरान किसी पर्चे की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इसी आईडी पर पूरा ब्योरा होगा। बहरहाल, इन सेवाओं पर ठगों की नजर लगी है। आए दिन किसी न किसी मोहल्ले में ये लोग शिविर लगाते हैं और कार्ड दिलाने के नाम पर उनसे पैसा वसूलते हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने कार्ड बनाने का कोई शुल्क ही नहीं रखा है।

ठगों के चुंगल में न फंसे…

इन दिनों जानकारी में आया है कि कुछ लोग फर्जी तरीके से कार्ड बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसके एवज में पैसा भी वसूल रहे हैं। मरीजों को कार्ड बनाने का कोई पैसा नहीं देना है। ऑनलाइन खुद ही कार्ड बनाएं, समस्या होने पर विभाग में संपर्क करें।–डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।

Hapur स्वास्थ्य कार्ड के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास, रहे सावधान Hapur स्वास्थ्य कार्ड के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास, रहे सावधान Hapur स्वास्थ्य कार्ड के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास, रहे सावधान Hapur स्वास्थ्य कार्ड के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास, रहे सावधान Hapur स्वास्थ्य कार्ड के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास, रहे सावधान Hapur स्वास्थ्य कार्ड के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास, रहे सावधान Hapur स्वास्थ्य कार्ड के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास, रहे सावधान

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News