Hapur Crime News kharwala24 News Hapur:जनपद की थाना धौलाना पुलिस ने भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर उनका बैंक में खाता खुलवाकर उक्त बैंक अकाउंट में जीएसटी से बचने के लिए कारोबारियों के रुपयों का लेन-देन कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को एमजी रोड से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग राजीव निवासी यश बैंक मालवीय नगर नई दिल्ली के लिए काम करते हैं। वह हमें एक खाता खुलवाने के 25 हजार रुपये देता है तथा हम लोग उनमें से दस हजार रुपये खाता खुलवाने वाले व्यक्ति को देते हैं। राजीव इन खातों में जीएसटी के चोरी किए गए पैसों का लेन देन कराता है।
यह हैं पकड़े गए आरोपी
राजन निवासी ग्राम कुरडी थाना छपरौली जनपद बागपत
सुऐब निवासी ग्राम अम्बेटा मोहन थाना बडगांव जनपद सहारनपुर





