Hapur News गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन मुकदमों में वांछित शातिर गौकश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दूसरा गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (अमजद खान) जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल बदमाश सहित दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जबकि दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (अमजद खान) जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल बदमाश सहित दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जबकि दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

मुठभेड़ का विवरण और पुलिस कार्रवाई (Hapur News)

सीओ राहुल यादव के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि दौताई नहर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति गौकशी की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

आरोपियों की पहचान और आपराधिक इतिहास (Hapur News)

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान ग्राम बदरखा निवासी बिलाल (घायल) और दौताई निवासी जहीर के रूप में हुई है। घायल बिलाल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हाल ही में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम खिलवाई और ग्राम अल्लाबख्शपुर के जंगलों में गौकशी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था।

पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ जनपद हापुड़ और अमरोहा के विभिन्न थानों में गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट आदि के करीब दो दर्जन (24) गंभीर मामले दर्ज हैं।

फरार बदमाशों की तलाश जारी (Hapur News)

घटनास्थल से भागने में सफल रहे दो अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर थाने में गौवध निवारण अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News