Khabarwala24 Hapur News: उत्तर प्रदेश की हापुड़ देहात थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर मुरादपुर बिजली घर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पॉक्सो एक्ट और BNS की संगीन धाराओं में मामला दर्ज (Hapur News)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया है। आरोपी के खिलाफ हापुड़ देहात थाने में मुकदमा संख्या 344/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न कठोर धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था।
बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी अरुण (Hapur News)
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अरुण के रूप में हुई है, जो चंडी मंदिर टावर के पास, मोहल्ला राजाराम की पट्टी स्याना (थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर) का निवासी है।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उपनिरीक्षक (SI) मनीष पिप्पल और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुरादपुर बिजली घर के पास जाल बिछाया और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










