Hapur News खनन के ट्रैक्टर की चपेट में आने से संघ स्वयंसेवक की मौत, पकड़ने पर पलटा ट्रैक्टर, चालक भी गंभीर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में सोमवार की रात अवैध खनन से भरा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली काल बनकर दौड़ा। ट्रैक्टर की चपेट में आने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सपनावत खंड के सह-संपर्क प्रमुख सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में सोमवार की रात अवैध खनन से भरा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली काल बनकर दौड़ा। ट्रैक्टर की चपेट में आने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सपनावत खंड के सह-संपर्क प्रमुख सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद रुका नहीं, बल्कि घायल को करीब 30 से 35 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे महज एक हादसा मानने से इंकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार रात महमूदपुर निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में अवैध खनन मिट्टी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली गांव से गुजरी। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सतीश कुमार को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद सतीश कुमार ट्रैक्टर के नीचे फंस गए, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी और सतीश को काफी दूर तक घसीटता चला गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रैक्टर का पीछा किया। ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी और पीछा करने पर घबराया चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

संघ स्वयंसेवक की अस्पताल में मौत, ट्रैक्टर चालक भी गंभीर घायल (Hapur News)

हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक भी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। चालक की पहचान निकटवर्ती गांव घुंघराला निवासी कलीम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक कलीम की बिगड़ती हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सतीश की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और महमूदपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप: “अवैध खनन की शिकायतों का बदला लिया” (Hapur News)

मृतक सतीश कुमार के भतीजे मनोज कुमार ने स्थानीय प्रशासन और खनन माफिया पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मनोज का कहना है कि गांव महमूदपुर में रात भर अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर-ट्राली बेधड़क दौड़ते हैं। इन ट्रैक्टरों को अप्रशिक्षित और नाबालिग चालक बहुत तेज गति से चलाते हैं, जिससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता है।

मनोज कुमार का दावा है कि मृतक सतीश कुमार और गांव के अन्य लोगों ने कई बार इन खनन ट्रैक्टरों की अनियंत्रित गति का विरोध किया था और खनन चालकों को समझाया भी था। परिजनों का आरोप है कि पुरानी कहासुनी और शिकायतों की रंजिश के तहत ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर सतीश पर वाहन चढ़ाया । परिजनों का कहना है कि अवैध खनन की शिकायतें पूर्व में भी पुलिस व प्रशासन से की गई थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रैक्टर (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा सीओ मुनीश चंद्रा और हाफिजपुर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पलट चुके खनन के ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्रा ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से सतीश कुमार नाम के व्यक्ति की मौत हुई है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर का चालक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज मेरठ के अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से लिखित तहरीर प्राप्त होते ही संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News