Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर मुरादाबाद से दिल्ली जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी सत्या, लियाकत, साबिर कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। बाबूगढ़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने लियाकत को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल सत्य, साबिर की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।



