Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी हापुड़ नगर वरुण मिश्रा ने की। यातायात प्रभारी नरेश चौधरी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने समस्याओं को उठाया (Hapur News)
बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ की ओर से तहसील चौपला क्षेत्र में लगने वाले भारी यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्या को मुख्य रूप से उठाया गया। व्यापारियों ने बताया कि चौपला इलाके में रोजाना वाहनों की भारी भीड़ और अतिक्रमण के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

समस्याओं को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं (Hapur News)
बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला महामंत्री दीपक बंसल, जिला संगठन मंत्री अशोक शर्मा, अमन चुग सहित कई प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि चौपला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, पार्किंग की व्यवस्था करने और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
सीओ ने दिए आवश्यक निर्देश (Hapur News)
क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


