Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा पैठ के पास स्थित एक मैरिज होम के पीछे इब्राहिम नामक व्यक्ति के कबाड़ गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आसपास का इलाका धुएं से भर गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, गोदाम में पुराना प्लास्टिक, लोहा, कार के पुरजे, बोतलें और अन्य कबाड़ का भारी मात्रा में स्टॉक रखा हुआ था। मंगलवार की रात अचानक कबाड़ के ढेर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरी जगह लपटों में घिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल केंद्र और हापुड़ देहात पुलिस को सूचना दी।
View this post on Instagram
आग ने विकराल रूप धारण किया (Hapur News)
दमकल विभाग की पहली टीम पहुंची, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए दूसरी गाड़ी भी बुलानी पड़ी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि टीम ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। गोदाम में रखा कबाड़ काफी हद तक जलकर राख हो गया। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया, इसलिए आसपास की कोई अन्य संपत्ति प्रभावित नहीं हुई।
दमकल विभाग जांच में जुटी (Hapur News)
प्रारंभिक जांच में अधिकारियों का अनुमान है कि किसी चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी हो सकती है। पुलिस और दमकल विभाग विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रहा है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


