Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर जनपद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
चिकित्सकों को किया सम्मानित (Hapur News)
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रवि भूषण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सचिव डॉ. संजीव वशिष्ट और डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने मंच संचालन करते हुए आयोजन को सफल बनाया।सभी डॉक्टरों ने मिलकर डॉ. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व, इसकी उपयोगिता और बढ़ती लोकप्रियता पर अपने विचार साझा किए।
प्रचार प्रसार का लिया संकल्प (Hapur News)
कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा एक सुरक्षित, प्रभावी और कम खर्चीली उपचार पद्धति है, जिसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने और इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजीव वशिष्ट ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र तोमर, डॉ. शिवांश शुक्ला, डॉ. मुकुल शर्मा, डॉ. प्रद्युमन अत्रि, डॉ. योगेंद्र अहलावत, डॉ. एन.सी. आर्य, डॉ. उज़्मा सैफी, डॉ. आकांक्षा शर्मा, डॉ. अंजू सैनी और डॉ. सीमा सिंह सहित कई होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



