CLOSE

UP News फर्जी IAS बनकर की शादी, 15 लाख ठगे… गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Gorakhpur: UP News उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर एक युवती से शादी कर ली और उससे लाखों रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी शादी के बाद युवती को गोवा में बेचने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी साजिश का खुलासा हो गया।

क्या है पूरा मामला (UP News)

पीड़िता गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर इलाके की रहने वाली है। परिवार लंबे समय से उसके लिए योग्य वर की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उन्हें ‘निषाद विवाह ग्रुप’ के माध्यम से प्रीतम निषाद नाम के युवक का रिश्ता मिला। आरोपी इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र का निवासी बताया गया।

बिना दहेज के शादी करने की बात कहीं (UP News)

परिवार ने जब प्रीतम से संपर्क किया, तो उसने खुद को IAS अधिकारी बताया और अपनी तैनाती मानिकपुर में होने का दावा किया। भरोसा जीतने के लिए उसने कथित न्यूज चैनलों के इंटरव्यू, सरकारी दफ्तरों की तस्वीरें और कुछ नेताओं के साथ फोटो-वीडियो भी साझा किए।सबसे बड़ी बात यह रही कि आरोपी ने बिना दहेज शादी करने की बात कही, जिससे परिवार का भरोसा और बढ़ गया। IAS दामाद मिलने की खुशी में परिवार ने जल्द ही शादी के लिए हामी भर दी। शादी के बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए।

- Advertisement -

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी (UP News)

हालांकि, कुछ समय बाद आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। जांच-पड़ताल में पता चला कि वह न तो IAS अधिकारी है और न ही उसकी कोई सरकारी नौकरी है। आरोप है कि वह युवती को गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था।पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-