शरीर पर पिघली हुई मोम डालकर विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘योद्धा’ का असली दम

मुंबई, 23 दिसंबर (khabarwala24)। मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी शानदार अदाकारी और एक्शन सीन्स, फिटनेस और मार्शल आर्ट कलारीपयट्टु के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मंगलवार को इसी का नमूना पेश करते हुए अभिनेता ने एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं।अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 23 दिसंबर (khabarwala24)। मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी शानदार अदाकारी और एक्शन सीन्स, फिटनेस और मार्शल आर्ट कलारीपयट्टु के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मंगलवार को इसी का नमूना पेश करते हुए अभिनेता ने एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे स्टेज पर बैठे हैं। बैकग्राउंड में संगीत बज रहा है और उनके सामने दो बड़ी मोमबत्तियां जल रही हैं। वे पहले मोमबत्तियों को झुकाकर पिघली हुई गर्म वैक्स सीधे अपने चेहरे और शरीर पर डालते हैं।

- Advertisement -

वीडियो शेयर कर अभिनेता ने लिखा, “प्राचीन कलारीपयट्टु और योग का सम्मान, जो हमें अपनी सीमाओं से ऊपर उठना सिखाते हैं। मोमबत्ती का प्रयोग और आंखों पर पट्टी, यह योद्धा की ताकत का प्रतीक है।”

अभिनेता की पोस्ट देख सभी हैरान हैं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि अभिनेता एक प्रशिक्षित और विश्व-प्रसिद्ध मार्शल आर्टिस्ट हैं। अभिनेता की फिल्मों में उनके स्टंट देखने को मिलता है। वे कलारीपयट्टू सहित कई मार्शल आर्ट्स (जैसे वुशु, क्राव मागा) में माहिर हैं। इसकी ट्रेनिंग उन्होंने बचपन से ही ली है, और उन्हें विश्व के शीर्ष मार्शल आर्टिस्टों में से एक माना जाता है।

- Advertisement -

अभिनेता जल्द ही हॉलीवुड में फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका पहला लुक मेकर्स ने कुछ समय पहले ही रिवील कर दिया था। फर्स्ट लुक में अभिनेता पहले से थोड़ा अलग लग रहे हैं। इसमें वे योगी धल्सिम की भूमिका में नजर आएंगे।

लुक की बात करें तो वे बाल्ड (गंजे) नजर आ रहे हैं। वे मार्शल आर्ट की एक पोजिशन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथों, पैरों, गले और कानों में अजीब से भारी आभूषण पहने हुए हैं। सिर और चेहरे पर लाल रंग से लाइनें भी बनी हुई हैं। फिल्म का निर्देशन ‘बैड ट्रिप’ और ‘आर्डवार्क’ ने किया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News