पश्चिम बंगाल से टीएमसी का जाना तय, ऐसा होने से कोई रोक नहीं सकता: लखेंद्र पासवान

पटना, 19 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में न सिर्फ भारत, बल्कि समस्त विश्व के नेता प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से लेते हैं। वे इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि अगर प्रधानमंत्री कुछ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 19 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में न सिर्फ भारत, बल्कि समस्त विश्व के नेता प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से लेते हैं। वे इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि अगर प्रधानमंत्री कुछ कह रहे हैं, तो निश्चित तौर पर उसमें गंभीर तथ्य निहित होंगे। आज वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ी है।

लखेंद्र पासवान ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आगामी दिनों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा, तो निसंदेह उभरेगा। इसमें किसी भी प्रकार के किंतु-परंतु का सवाल पैदा नहीं होता है। आज वैश्विक मंच पर भारत को लोग उम्मीद और आशा की किरण से देख रहे हैं और इसका श्रेय अगर किसी को जाता है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

- Advertisement -

भाजपा नेता लखेंद्र पासवान ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम भारतवासियों को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया की चिंता करते हैं। उनके हर विचार में एक वैश्विक सोच निहित होती है, जो कि हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है, जिसे हम सभी लोगों को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। आज की तारीख में विश्व के हर कोने में अगर हिंदुस्तानियों को सम्मान की नजरों से देखा जाता है, तो निसंदेह इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाना चाहिए।

लखेंद्र पासवान ने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘जब नाश मनुष्य पर छाता है, तो पहले विवेक मर जाता है।’ आज की तारीख में पश्चिम बंगाल में टीएमसी की भी स्थिति कुछ ऐसी ही बन चुकी है और मौजूदा राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक बात दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार टीएमसी का जाना तय है, उसे कोई नहीं रोक सकता।

मंत्री ने कहा कि टीएमसी ने हमेशा से ही सनातन धर्म का अपमान किया है जिसे जनता अब किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाली नहीं है। राजद पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि बिहार में जिस तरह से लालटेन की लौ बुझने से पहले फड़फड़ाने लगी थी, मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल में भी टीएमसी की स्थिति भी वैसी ही हो रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी की विश्वसनीयता पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में इस बार के चुनाव में उसकी विदाई तय है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News