घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए योगी सरकार का फूलप्रूफ प्लान, तैयार होगी विस्तृत बायोमेट्रिक प्रोफाइल

लखनऊ, 9 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए फूल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया गया है, जो पूरे देश के लिए मॉडल के रूप में उभरकर सामने आएगा। सरकार घुसपैठियों की पहचान के लिए हाईटेक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है, जिससे घुसपैठियों की प्रदेश में छुपकर रहने की कोशिशों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ, 9 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए फूल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया गया है, जो पूरे देश के लिए मॉडल के रूप में उभरकर सामने आएगा। सरकार घुसपैठियों की पहचान के लिए हाईटेक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है, जिससे घुसपैठियों की प्रदेश में छुपकर रहने की कोशिशों को पूरी तरह से नाकाम किया जा सके। इतना ही नहीं, इन घुसपैठियों को जिन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

योगी सरकार डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार कर रही है, जो अभेद होगा। सूत्रों की मानें तो योगी सरकार ने डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों की विस्तृत बायोमेट्रिक प्रोफाइल तैयार करने का निर्णय लिया है। साथ ही इन सभी नामों को निगेटिव लिस्ट में दर्ज किया जाएगा। इन लिस्ट को देशभर में शेयर किया जाएगा ताकि दोबारा घुसपैठिये प्रदेश ही नहीं देश की सीमा में घुस न सकें।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने हाल ही में प्रदेश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों को घुसपैठियों की पहचान के लिए हाईटेक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए और हर हाल में घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें डिटेंशन सेंटर शिफ्ट किया जाए।

जानकारों की मानें तो हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए घुसपैठियों के फर्जी पहचान पत्र के साथ किसी भी प्रकार के फर्जी सरकारी दस्तावेजों को स्कैन करने के साथ पूरा पिछला रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि वे प्रदेश में कब से अपनी पहचान छुपाकर रह रहे हैं। इतना ही नहीं, टेक्नोलॉजी से यह भी डाटा इकट्ठा किया जाएगा कि किस तरह घुसपैठियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

सूत्रों की मानें तो योगी सरकार घुसपैठियों की पहचान करने के साथ उनके फर्जी दस्तावेजों की गहन जांच करेगी। इससे फर्जी दस्तावेजों को तैयार करने वाले नेक्सेज का भड़ाफोड़ करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे दोबारा कोई भी व्यक्ति फर्जी दस्तावेज नहीं बनवा सकेगा।

- Advertisement -

सूत्रों की मानें तो सीएम योगी ने डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों की विस्तृत बायोमेट्रिक प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए इन घुसपैठियों की बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, फेशियल रिकॉग्निशन आदि की जाएगी। इसके बाद इन घुसपैठियों के नामों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी, इन सभी नामों को निगेटिव लिस्ट में दर्ज किया जाएगा। योगी सरकार के इस कदम से ये लोग आगे कभी भी आधार कार्ड जैसी किसी सरकारी पहचान प्रणाली में पंजीकरण नहीं करा पाएंगे। इतना ही नहीं, लिस्ट को देश के अन्य राज्यों से भी शेयर किया जाएगा ताकि दोबारा कोई भी घुसपैठी देश और प्रदेश की सीमा में प्रवेश न कर सके।

योगी सरकार की यह कार्यशैली और फूलप्रूफ प्लान पूरे देश के लिए मॉडल बनकर उभरेगा। योगी सरकार का यह प्लान एक बार फिर पूरे देश में मुख्यमंत्री की स्पष्ट नीति, गंभीरता और सटीक विजन को दर्शाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News