बिहार में स्थिर सरकार, आने वाले समय में उद्योगों का बिछेगा जाल: दिलीप जायसवाल

पटना, 9 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को प्रदेश में भारी मात्रा में उद्योग लगने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार के अंदर उद्योग का जाल बिछेगा।दिलीप जायसवाल ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “हम बीआईए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 9 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को प्रदेश में भारी मात्रा में उद्योग लगने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार के अंदर उद्योग का जाल बिछेगा।

दिलीप जायसवाल ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “हम बीआईए (बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) में पूरे बिहार के करीब 300 से अधिक उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बिहार के उद्योगपति को किस तरह की समस्याएं हैं और उन्हें क्या सुविधा मिलनी चाहिए, इन जैसे कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “बहुत सारे उद्योगपति हैं जो बिहार में रहते हैं, लेकिन उनका उद्योग देश के अन्य राज्यों में है। हम उनसे अनुरोध करेंगे कि बिहार में आज का माहौल उद्योग लगाने और निवेश करने का है। 2025 से 2030 के लिए जो नई सरकार बनी है, वह स्थिर सरकार है। आने वाले 10-15 साल तक यह सरकार हिलने वाली नहीं है।”

जायसवाल ने बताया, “उद्योगपतियों को स्थिर सरकार और अपराध मुक्त राज्य चाहिए। उद्योग विभाग की तरफ से उनको पूरी सुविधा और मदद चाहिए। लोगों के मन में उद्योगों को लेकर जो उत्साह है। लगातार बड़े-बड़े उद्योगपतियों का फोन आ रहा है। बिहार के इस नए माहौल को देखते हुए सभी लोग उद्योग लगाना चाह रहे हैं। आने वाला जो समय है, उसमें बिहार के अंदर उद्योगों का जाल बिछेगा।”

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “नेता प्रतिपक्ष गायब हो गए हैं। जब सदन चल रहा था, तो भी वो गायब थे। जब उन पर बहुत ज्यादा आरोप लग रहे थे, तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक्स हैंडल से पोस्ट करके आरोप को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कुछ दिनों तक तेजस्वी यादव गायब रहेंगे। उसको छिपाने के लिए उन्हें कुछ न कुछ तो करना पड़ेगा।”

- Advertisement -

दिलीप जायसवाल ने संसद में वंदे मातरम पर हो रही चर्चा को लेकर कहा कि इस पर चर्चा करके हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इंडिगो फ्लाइट की कैंसिलेशन के सवाल पर उन्होंने समस्या धीरे-धीरे दूर होने की बात कही।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News