नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। पंजाब की पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी हाईकमान पर लगाए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अंदर तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कांग्रेस की नेता और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बहुत गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पद कम से कम 500 करोड़ रुपए अटैची में आप दें, उसके बिना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने अपनी किताब ‘करेज एंड कमिटमेंट’ में लिखा था कि 2008 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सारी सीटों की बोली लग रही थी। मतलब, पैसों के लिए सीटों की नीलामी हो रही थी।
भाजपा सांसद ने कहा कि अतः यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस के अंदर भ्रष्टाचार का रोग पहुंच गया है। देश की जनता को बहुत सावधान रहना चाहिए कि ये लोग पार्टी के अंदर भी लोकतंत्र के दुश्मन हैं और बाहर भी। इन लोगों के हाथ में न देश का संविधान सुरक्षित है और न पार्टी का संविधान। अपने को मासूम दिखाने के प्रयास बेनकाब हो चुके हैं, क्योंकि आपके ही नेताओं की जुबानी आपके भ्रष्टाचार की कहानी सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर आपके नेताओं की जुबानी, आपके भ्रष्टाचार की कहानी आपको पूरी तरह से बेनकाब करती है। आप ये बताइए इस विषय के ऊपर आपका क्या कहना है।
भाजपा सांसद ने कहा कि एक बात साफ है, भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, चाहे सरकार में विकास का विषय हो या संगठन में सीटों के बंटवारे का विषय हो, दोनों का आधार केवल भ्रष्टाचार है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










