‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

मुंबई, 7 दिसंबर (khabarwala24)। लंबे इंतजार, ड्रामे, दोस्ती-दुश्मनी और रोमांचक टास्क के बाद सलमान खान के होस्ट लोकप्रिय शो के विजेता का नाम आज सामने आ जाएगा। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आज रात ग्रैंड फिनाले अभिनेता सलमान खान खुद विजेता के नाम का एलान कर जीत का ताज उसके सिर सजाएंगे। टॉप-5 कंटेस्टेंट्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 7 दिसंबर (khabarwala24)। लंबे इंतजार, ड्रामे, दोस्ती-दुश्मनी और रोमांचक टास्क के बाद सलमान खान के होस्ट लोकप्रिय शो के विजेता का नाम आज सामने आ जाएगा।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आज रात ग्रैंड फिनाले अभिनेता सलमान खान खुद विजेता के नाम का एलान कर जीत का ताज उसके सिर सजाएंगे। टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर है। इन पांच फाइनलिस्ट्स में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट के साथ प्रणित मोरे का नाम शामिल है।

- Advertisement -

इनमें से कोई एक आज रात ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती ट्रॉफी और इनामी राशि लेकर घर से बाहर निकलेगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए जमकर वोटिंग कर रहे हैं। अब पूरा देश यह जानने को बेताब है कि इस बार बिग बॉस का ताज किसके सिर सजेगा।

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह छाया हुआ है। ऐसे में शो के मेकर्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि शो के 19वें सीजन को कब और कहाँ देखें? टीवी के दर्शक कलर्स टीवी पर रात 10 बजकर 30 मिनट से और ओटीटी के दर्शक जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रात 9 बजे से देख सकते हैं।

इस सीजन की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी। पहले दिन 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की थी। 19वें सीजन के सफर में कई उतार-चढ़ाव, वाइल्ड कार्ड एंट्री और सरप्राइज एविक्शन देखने को मिले।

- Advertisement -

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना अपनी साफ-सुथरी इमेज और शानदार गेम स्ट्रैटेजी की वजह से दर्शकों के सबसे बड़े फेवरेट बने हुए हैं। तान्या मित्तल ने अपनी दुबई लाइफस्टाइल और हाई नेट वर्थ वाली मजेदार स्टोरीज से सबको हंसाया और जिज्ञासा भी जगाई। वहीं, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक भी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर फाइनल तक आए हैं। आज रात इन पांचों के बीच कांटे की टक्कर होगी और देखना यह है कि बिग बॉस 19 की चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम होगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News