नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे में जीत और सीरीज में 2-1 से जीत के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल की तारीफ की और उनका भविष्य उज्जवल बताया।
गौतम गंभीर ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि ऋतुराज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इसलिए हम उन्हें इस सीरीज में मौका देना चाहते थे। इस मौके को उन्होंने अच्छे से भुनाया। दूसरे वनडे में हम 40 रन पर 2 विकेट खोकर दबाव में थे। उस स्थिति में आकर उन्होंने शतक लगाया। यह उनकी क्षमता है।”
यशस्वी जायसवाल के बारे में गंभीर ने कहा कि जायसवाल के करियर की यह शुरुआत है। वह क्षमतावान खिलाड़ी हैं और टेस्ट क्रिकेट में वह क्या कर सकते हैं, ये हम सभी देख चुके हैं।
गंभीर ने कहा कि गायकवाड़ और जायसवाल दोनों को मौके मिलेंगे। दोनों का भविष्य उज्जवल है।
कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में जगह नहीं बना सके। दोनों की अनुपस्थिति में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया गया। गायकवाड़ पहले मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। गायकवाड़ ने 83 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 105 रन की पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल को भी शुभमन गिल की अनुपस्थिति की वजह से ही रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत का मौका मिला। पहले दो वनडे में जायसवाल सस्ते में आउट हो गए। विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे में उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और 121 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 116 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस शतक के साथ ही जायसवाल भारत के उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


