श्रीनगर पुलिस स्टेशन में भीषण आकस्मिक विस्फोट; 4 की मौत, कई घायल

श्रीनगर, 15 नवंबर (khabarwala24)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को एक पुलिस स्टेशन में भीषण आकस्मिक विस्फोट हुआ। सूत्रों की मानें तो इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए।यह विस्फोट श्रीनगर जिले के नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

श्रीनगर, 15 नवंबर (khabarwala24)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को एक पुलिस स्टेशन में भीषण आकस्मिक विस्फोट हुआ। सूत्रों की मानें तो इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए।

यह विस्फोट श्रीनगर जिले के नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल के आसपास की इमारतें हिल गईं और चारों तरफ शीशे टूट गए। नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक विस्फोट की तेज आवाज सुनी गई।

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी, आईजीपी और पुलिस के आला अधिकारी नौगाम पुलिस थाने में हुए आकस्मिक विस्फोट के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

विस्फोट के कारण और हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन सूत्रों ने समाचार एजेंसी khabarwala24 को बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस की एक टीम फरीदाबाद में अंतरराज्यीय सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से बरामद अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक का नमूना ले रही थी। हालांकि, शीर्ष सूत्रों ने किसी भी आतंकी हमले की संभावना से इनकार किया है।

शीर्ष सूत्रों ने बताया कि विस्फोटकों के नमूने लेने के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों में से नौ घायल हैं। इस भीषण विस्फोट के कारण थाने के अंदर खड़े कई वाहनों में आग लग गई।

- Advertisement -

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था। इस मामले में डॉ. आदिल राथर और डॉ. मुजम्मिल गनई को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आतंकी साथी, डॉ. उमर नबी गिरफ्तारी से बच निकला। बाद में लाल किले के पास एक कार विस्फोट में उसकी मौत हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी उनकी कार से एक असॉल्ट राइफल बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया। जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गिरफ्तारी से आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News