ला पाज, 8 नवंबर (khabarwala24)। भारत के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 4 से लेकर 10 नवंबर तक तीन देशों के दौरे पर हैं। छह दिवसीय विदेश दौरे पर भारत के विदेश राज्य मंत्री बोलीविया पहुंचे। मार्गेरिटा की यह यात्रा लैटिन अमेरिका के इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा देशों की होगी।
लापाज के मेयर इवान एरियास ने बोलीविया के ऐतिहासिक पलासियो कंसिस्टोरियल में भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का भव्य स्वागत किया। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने योग, कल्चर, हेल्थ सर्विस, अर्बन प्लानिंग और गांधीवादी दर्शन के प्रचार समेत तमाम क्षेत्रों में भारत और बोलीविया के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
भारत के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के लोगों की ओर से यह सम्मान पाकर मुझे खुशी हो रही है। इस गर्मजोशी भरे स्वागत और सम्मान के लिए ला पाज के मेयर इवान एरियस और बोलीविया के लोगों का आभारी हूं।”
बता दें, रोड्रिगो पाज पेरेरा बोलीविया के नए राष्ट्रपति बने हैं। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई भी दी थी। एक्स पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश देते हुए लिखा था, “रोड्रिगो पाज परेरा, बोलीविया के राष्ट्रपति चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई। भारत और बोलीविया के बीच गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंध लंबे समय से हमारे पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग की आधारशिला रहे हैं। मैं आने वाले वर्षों में साझा प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद करता हूं।”
वहीं बोलीविया के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को भारत के विदेश राज्य मंत्री यहां पहुंचे। पबित्रा मार्गेरिटा इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले विदेश राज्य मंत्री इक्वाडोर की यात्रा पर थे।
अपनी यात्रा के दौरान भारतीय नेता बोलीविया की राजधानी ला पाज में भारतीय दूतावास का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही वह ट्रेड लीडर्स, भारतीय समुदाय, भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) के पूर्व छात्रों और सांस्कृतिक समूहों के साथ बातचीत करेंगे।
बोलीविया के मार्गेरिटा ने एक्स से बात करते हुए कहा, “बोलीविया के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची राजधानी ला पाज पहुंचा हूं। इस यात्रा के दौरान, मैं ला पाज में नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन करने और व्यापारिक नेताओं, भारतीय समुदाय, आईटीईसी के पूर्व छात्रों और सांस्कृतिक समूहों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


