नई दिल्ली, 8 नवंबर (khabarwala24)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। शाह ने उनके राष्ट्र प्रथम भावना की भावना और श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में निभाई अग्रणी भूमिका की तारीफ की।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने यह बताया है कि कैसे निस्वार्थ भाव से पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित किया जाता है। संगठन से लेकर सरकार तक, उनके हर दायित्व का एक ही लक्ष्य रहा है – राष्ट्र प्रथम।”
उन्होंने आगे लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को गांवों की चौपालों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया और गृह मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई और रथ यात्रा निकालकर पूरे देश में जनजागरण किया। ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपका संपूर्ण जीवन शुचिता, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति है। अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से देशभर में संगठन सींचने और असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने में आपका महत्वपूर्ण योगदान हम सभी के लिए प्रेरणीय है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे प्रेरणास्रोत भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


