दिल्ली-बिहार के नटवरलाल हैं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, लोगों को कर रहे गुमराह करने की कोशिश: अश्विनी चौबे

पटना, 8 नवंबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद राहुल वोट चोरी वाले बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी और महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को ‘नटवरलाल’ करार देते हुए कहा कि दोनों एक ही लीग के हैं और लोगों को गुमराह करने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 8 नवंबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद राहुल वोट चोरी वाले बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी और महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को ‘नटवरलाल’ करार देते हुए कहा कि दोनों एक ही लीग के हैं और लोगों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये सभी लोग, चाहे राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव, सब एक जैसे हैं। एक बिहार का नटवरलाल है, दूसरा दिल्ली का नटवरलाल है। वे एक ही लीग के हैं और उनके पास चर्चा करने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है।

- Advertisement -

भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को गुमराह करना और भ्रम पैदा करना है। महाठगबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ लोगों को गुमराह करने की साजिश है।

एनडीए सरकार की बिहार में वापसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि एनडीए के पक्ष में वातावरण बना है। 14 नवंबर को झूठ बोलने वाले, भ्रष्टाचार करने वाले, वंशवाद फैलाने वाले, सत्ता में रहकर जंगलराज पैदा करने वाले, अपराधियों का राजनीतिकरण करने वाले राजद कांग्रेस को जनता कड़ा सबक सिखाएगी।

पहले चरण के मतदान में हुई बंपर वोटिंग पर उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बन रही है, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता ने शत-प्रतिशत आशीर्वाद दिया है।

- Advertisement -

तेजस्वी यादव के शपथ लेने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का सपना पूरा नहीं होगा। वे कालकोठरी के मुख्य कैदी होंगे। चुनाव के बाद जेल जाना होगा।

पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के चुनावी प्रचार को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि लालू यादव बेल पर हैं और अपराधी का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने अपराधियों को टिकट दिया है। मैंने कोर्ट से आग्रह किया है, जमानत कैंसल कीजिए, जेल के अस्पताल में पूर्व सीएम को रखें क्योंकि वे हिंसक प्रवृत्ति के हैं। लालू यादव बाहर रहेंगे तो हिंसा फैला देंगे।

11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News