शेफील्ड शील्ड : 8 साल में पहली बार, स्टीव स्मिथ को मिली न्यू साउथ वेल्स की कमान

सिडनी, 7 नवंबर (khabarwala24)। अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 8 साल में पहली बार शेफील्ड शील्ड मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स टीम की कमान संभालेंगे। टीम 10 नवंबर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर विक्टोरिया के साथ मुकाबला खेलेगी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली एशेज टेस्ट टीम के 5 सदस्य शामिल हैं।एशेज से पहले अपनी रणनीतिक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिडनी, 7 नवंबर (khabarwala24)। अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 8 साल में पहली बार शेफील्ड शील्ड मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स टीम की कमान संभालेंगे। टीम 10 नवंबर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर विक्टोरिया के साथ मुकाबला खेलेगी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली एशेज टेस्ट टीम के 5 सदस्य शामिल हैं।

एशेज से पहले अपनी रणनीतिक क्षमता को निखारने के लिए स्मिथ न्यू साउथ वेल्स के नियमित कप्तान जैक एडवर्ड्स की जगह टीम में शामिल हुए हैं। जोश फिलिप इस मुकाबले में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

- Advertisement -

सीन एबॉट, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ब्लूज की टीम में शामिल होंगे। इस टीम में स्पिनर नाथन लियोन और ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण तैयार करेंगे।

पैट कमिंस की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले स्मिथ ने पिछले हफ्ते दो महीने में अपना पहला मैच खेला था। एडवर्ड्स की कप्तानी में स्मिथ ने क्वींसलैंड के खिलाफ 118 रन बनाए थे। यह मैच ड्रॉ हुआ था। स्मिथ ने आखिरी बार इस साल की शुरुआत में श्रीलंका में टेस्ट टीम का नेतृत्व किया था।

एडवर्ड्स को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भविष्य का नेतृत्वकर्ता माना जा रहा है, जिन्होंने पिछले सीजन दोनों फॉर्मेट में न्यू साउथ वेल्स के पूर्णकालिक कप्तान का पदभार संभाला था। उन्होंने पिछले महीने भारत में 2 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया-ए का नेतृत्व भी किया था।

- Advertisement -

न्यू साउथ वेल्स फिलहाल 3 में से 1 मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रन से जीत दर्ज करने के बाद विक्टोरिया के विरुद्ध 38 रन से हार का सामना किया। इसके बाद क्वींसलैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। दूसरी ओर, विक्टोरिया की टीम शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर मौजूद है।

न्यू साउथ वेल्स की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, ओली डेविस, जैक एडवर्ड्स, रयान हेडली, जोश हेजलवुड, सैम कोंस्टास, नाथन लियोन, कर्टिस पैटरसन, जोश फिलिप, विल साल्जमैन, मिचेल स्टार्क।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News