जोधपुर, 7 नवंबर (khabarwala24)। राजस्थान के जोधपुर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक खास कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत की गई। जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू हुए इस आयोजन में शहर भर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह विशेष कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू होकर 26 नवंबर तक लगातार चलेगा। उन्होंने बताया कि हर दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति प्रस्तुतियां, जन जागरूकता रैलियां और युवाओं को जोड़ने वाले कई आयोजन शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 150 साल पूरे होने का यह अवसर ऐतिहासिक है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर दिन एक नई गतिविधि के जरिए लोगों को जोड़ा जा सके।
रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, महिला समूह और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति नारों और तिरंगों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम में भाजपा विधायक देवेंद्र जोशी ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन है। जोशी ने इसे देश की एकता, संस्कृति और आत्मसम्मान का प्रतीक बताया।
जोधपुर में शुरू हुए ये समारोह अब 26 नवंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीद है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल होंगे और वंदे मातरम् के 150 सालों के इस गौरवशाली सफर को यादगार बनाएंगे।
इस साल भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ है। ‘वंदे मातरम’ पहली बार साहित्यिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में 7 नवंबर 1875 को प्रकाशित हुआ था। बाद में, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसे अपने उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल किया, जो 1882 में प्रकाशित हुई।
यह महत्वपूर्ण अवसर भारतीयों के लिए एकता, बलिदान और भक्ति के उस शाश्वत संदेश को फिर से दोहराने का अवसर है, जो वंदे मातरम् में समाहित है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


