अलवर, 7 नवंबर (khabarwala24)। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के निकट दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
सड़क हादसा चैनल नंबर 122 के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार में दौड़ रही एक स्कॉर्पियो कार का बैलेंस बिगड़ने से वह 5 से 10 बार पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवकों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान राजगढ़ क्षेत्र के धमरेड निवासी कप्तान सिंह (उम्र अज्ञात) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को लक्ष्मणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल से जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा अलवर के राजगढ़ निवासी जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जाटा (उम्र अज्ञात, वार्ड नंबर 6) की हाल ही में खरीदी गई नई महिंद्रा स्कॉर्पियो से जुड़ा है। जितेंद्र ने कुछ दिन पहले ही यह लग्जरी एसयूवी खरीदी थी और उसे मॉडिफाई कराने के लिए दिल्ली ले गए थे। दिल्ली से राजगढ़ लौटते समय रात के सन्नाटे में स्कॉर्पियो चैनल नंबर 122 के पास पहुंची, तभी अचानक तेज धमाके के साथ कार का संतुलन बिगड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार हवा में उछलती हुई कई बार पलटी मारती चली गई और सड़क किनारे जाकर रुक गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार अन्य सदस्यों में धर्मेंद्र पुत्र पप्पूराम जाटा (26 वर्ष), राकेश पुत्र जगदीश (21 वर्ष) और डेनी पुत्र पप्पूराम (30 वर्ष), सभी राजगढ़ निवासी, शामिल थे। ये सभी युवक दिल्ली से लौट रहे थे और जितेंद्र ही कार चला रहा था।
शुरुआती जांच में पुलिस ने हादसे का कारण कार की अधिक रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने से बैलेंस बिगड़ना बताया है। इस मामले में फोरेंसिक जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


