पटना, 6 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने मतदान किया।
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार की जनता को अपना वोट जरूर देना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए, बिहार की जनता घर से बाहर निकले और मत का इस्तेमाल करें।
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बड़े बेटे तेजप्रताप को जीत की शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि वह अपने पैर पर खड़ा हो रहा है और एक मां के तौर पर मैं उन्हें आशीर्वाद देती हूं। जब इसे लेकर तेजप्रताप यादव से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है।
तेज प्रताप यादव के महुआ से चुनाव लड़ने पर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि मेरा आशीर्वाद तेजप्रताप के साथ है। क्या आप अपने भाई-बहनों को आशीर्वाद नहीं देते।
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार बिहार से बेरोजगारी खत्म होने वाली है। गांवों में जो लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आठ दिन बाद बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें बिहार में ही रोजगार मिल जाएगा।
तेजप्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 121 सीटों पर पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में वोटर अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


