हजारीबाग/जौनपुर, 17 सितंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की लाभार्थी लक्ष्मी कुमारी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हजार साल जिएं और हमें हमारे व्यवसाय में इसी तरह सहयोग करते रहें।
झारखंड के हजारीबाग जिले के चानो गांव की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी ने khabarwala24 से बातचीत में बताया कि मैंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ट्रेनिंग ली थी और अब विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आहार कैंटीन का संचालन करती हूं। पहले हमारे पास कोई काम नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत कैंटीन चलाने का मौका मिला। अब हम अपने बच्चों की स्कूल फीस भी आसानी से दे पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लक्ष्मी ने उनकी योजनाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी हमारे लिए भाई और पिता की तरह हैं। उनकी योजनाओं ने हमें आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सम्मान दिया है।”
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें बधाई दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने हुनर और मेहनत से उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक के क्षेत्र में सफलता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।
चौरा माता स्वयं सहायता समूह की लीडर सुषमा सिंह ने बताया, “हमारे समूह में 12 महिलाएं काम कर रही हैं। दो साल पहले हम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े। प्रशिक्षण के बाद सरकार ने हमें 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी, जिससे हमने साबुन, सर्फ और टॉयलेट क्लीनर बनाने का व्यवसाय शुरू किया। आज हम अच्छी कमाई कर रहे हैं और अपने परिवारों का सहारा बन रहे हैं।”
सुषमा ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पीएम मोदी की योजनाओं ने हमारी जिंदगी बदल दी। उनके नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। हम अब घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को दिखा रहे हैं। उनके 75वें जन्मदिन पर हम ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


