काठमांडू, 10 सितंबर (khabarwala24)। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) की ओर से जारी नोटम (नोटिस टू एयरमेन) को रद्द किए जाने और त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईटीए) के फिर से खोलने के साथ ही, नेपाल एयरलाइंस ने 10 सितंबर के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के पुनः संचालन की घोषणा की है।
फिर से शुरू की गई उड़ानों में काठमांडू से नारिता, काठमांडू से कुआलालंपुर, काठमांडू से दोहा और काठमांडू से दम्माम शामिल हैं।
नेपाल एयरलाइंस ने यात्रियों को आगाह किया है कि उड़ानों में देरी हो सकती है, जिसके पीछे क्रू और यात्रियों की रिपोर्टिंग टाइम, एयरपोर्ट काउंटर पर भीड़ और अन्य तकनीकी कारण हो सकते हैं।
नेपाल एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन), टीआईए द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, हवाई यात्रा की समय-सारणी घोषित कर दी जाएगी और सभी यात्रियों को इसकी सूचना दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, +977 1 4113011 पर संपर्क करें।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कहा था कि उपत्यका में जारी कर्फ्यू, निषेधाज्ञा और विमान मार्गों में देखे गए धुएं जैसी विषम परिस्थितियों के चलते, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। इसी वजह से अगली सूचना तक हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि हवाई अड्डा बंद होने पर हवाई अड्डे पर न आएं और हवाई अड्डे के खुले होने की सूचना मिलने के बाद ही संबंधित एयरलाइन कंपनी से संपर्क करें।
लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद, हवाई अड्डा फिर से संचालन में आ गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगी है।
यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए एक वैध टिकट और सभी आवश्यक ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे।
–आईएएनएश
वीकेयू/एएस
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















