CLOSE

चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

बीजिंग, 3 मार्च (khabarwala24)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का समर्थक रहा है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बल प्रयोग तथा बल की धमकी का विरोध करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा वार्ता प्रक्रिया के दौरान ईरान पर सैन्य हमला करना, एक संप्रभु राष्ट्र के नेता की खुलेआम हत्या करना और उस देश में सत्ता परिवर्तन को भड़काने की कोशिश करना अस्वीकार्य है।

वांग यी ने बातचीत के दौरान चीन के रुख को विस्तार से स्पष्ट किया। उन्होंने पहला बिंदु यह रखा कि तत्काल सैन्य कार्रवाई बंद की जाए। दूसरा, सभी पक्ष यथाशीघ्र वार्ता और संवाद की राह पर लौटें। तीसरा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुट होकर किसी भी प्रकार की एकतरफा सैन्य कार्रवाई और प्रभुत्ववादी दबाव का विरोध करे तथा दुनिया को तथाकथित “लॉ ऑफ़ द जंगल” यानी शक्ति के बल पर चलने वाले नियमों की ओर लौटाने की कोशिशों को सख्ती से खारिज करे।

वहीं, लावरोव ने कहा कि रूस और चीन का रुख इस मुद्दे पर मूल रूप से समान है और दोनों देशों की स्थितियां एक-दूसरे का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि रूस, चीन के साथ संवाद और समन्वय को और मजबूत करना चाहता है और संयुक्त राष्ट्र, शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) जैसे बहुपक्षीय मंचों के ज़रिये स्पष्ट संदेश देने को तैयार है कि युद्ध तुरंत बंद हो, स्थिति में और तनाव न बढ़ाया जाए और सभी पक्ष राजनयिक प्रक्रिया की ओर लौटें।

- Advertisement -

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Previous articleमहासचिव शी चिनफिंग के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन की ऐतिहासिक गाथा पर पुस्तक प्रकाशित

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-