भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी मनाई जाती है दीपावली, इन देशों में मिली है ‘सार्वजनिक त्योहार’ की मान्यता

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। भारत में दीपावली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देश का हर कोना रोशनी से जगमगा उठता है। रोशनी का यह त्योहार केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी मनाया जाता है।भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बन चुके प्रकाश के इस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। भारत में दीपावली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देश का हर कोना रोशनी से जगमगा उठता है। रोशनी का यह त्योहार केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी मनाया जाता है।

भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बन चुके प्रकाश के इस पर्व को अब सीमाओं से परे कई देशों में आधिकारिक तौर पर मनाया जाता है।

दरअसल, जिन देशों में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, वहां दीपावली को राष्ट्रीय या सार्वजनिक त्योहार के रूप में मान्यता मिली हुई है।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल की बात करें, तो यह देश हिंदू बहुल होने के कारण दीपावली यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक है। नेपाल में दीपावली को “तिहार” कहा जाता है और इसे पांच दिनों तक मनाया जाता है। इसके अलावा श्रीलंका, मॉरीशस और फिजी में भी दीपावली पर आधिकारिक छुट्टी मिलती है।

साथ ही, सिंगापुर में दीपावली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मलेशिया में इसे “हरी दीवाली” कहा जाता है और यहां भी इस त्योहार के दिन राष्ट्रीय छुट्टी मिलती है।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो, गयाना, और सूरीनाम जैसे कैरेबियाई देशों में भी वहां रहने वाले भारतीय धूमधाम से दीपावली मनाते हैं। हालांकि, यहां दीपावली की छुट्टी तो नहीं होती है, लेकिन भारतीय लोग इसे मनाते हैं।

इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम बहुल देश में भी दीपावली को सांस्कृतिक महत्व के रूप में मनाया जाता है। वहीं फिजी में दीपावली आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अवकाश है और स्कूलों तथा सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी रहती है।

हाल के वर्षों में ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी दीपावली को बड़ी धूमधाम से मनाया जाने लगा है। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी पिछले कुछ वर्षों से दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हो चुकी है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News