Hapur नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को हापुड़ में कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी के नेतृत्व में एकत्रित होकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

सरकार को घेरा (Hapur)

प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरूषोत्तम नागर ने नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला और कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई हैं। तब से लेकर अब तक लगातार इस सरकार में सरकारी परीक्षा भर्ती के पेपर लीक हो रहे हैं। जिस कारण देश के करोड़ो युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाता हैं और उनकी वर्षों की मेहनत, उनकी तपस्या सब व्यर्थ हो जाती है। इससे हताश होकर हमारे देश का नौजवान गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाता हैं।

- Advertisement -

सख्त कानून लाया जाए (Hapur)

जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने मांग करते हुए कहा हैं कि सरकारी परीक्षा पेपर भर्ती को लीक करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए और सख्त कानून लाया जाएं। सरकारी भर्ती परीक्षा कराने वालो में अनुभवी और ईमानदार अधिकारियों को रखा जाएं। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को हर हाल में रोका जाएं जिससे युवाओं का मनोबल न टूटे, वे हताश न हो। उनकी मेहनत और तपस्या का उन्हें उचित फल मिल सकें, ऐसी केंद्र सरकार द्वारा व्यवस्था बनाई जाएं।

युवाओं के साथ खड़ी है कांग्रेस (Hapur)

कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा हैं कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैं और युवाओं के साथ कोई भी अन्याय व अत्याचार नहीं होने देगा। क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं और उन युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय व खिलवाड़ को रोकने के लिए हर कांग्रेसी सड़कों पर संघर्ष करने के लिए आंदोलनरत हैं।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा के पिछले 7 साल के कार्यकाल में अब तक करीब 70 सरकारी परीक्षा भर्ती के पेपर लीक हो चुके हैं। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के प्रति भाजपा सरकार कितनी सजग हैं ये पूरा हिंदुस्तान और देश के नौजवान जान चुके हैं। अब वक्त आ चुका हैं कि देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए और इस भाजपा सरकार को उखाड़कर फेंका जाए।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur)

धरना देने व प्रदर्शन करने वालो में पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, शहजादा चौधरी, राज सिंह, डॉक्टर जकरिया मनसबी, अमित सैनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, सविता गौतम, निसार खान, सभासद सुशील शास्त्री, इरफान कुरैशी, एजाज अहमद, नूर इलाही, यशपाल ढिलौर, मुकेश कौशिक, आईसी शर्मा, चमन शर्मा, मनोज कौशिक, कादिर चौधरी, राहत चौधरी, खालिद खान, सुखपाल गौतम, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सीमा शर्मा, मुरसलीन चौधरी, नरेश जाटव, विकास त्यागी, अनमोल शर्मा, जस्सा सिंह, एसपी शर्मा, यश कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे.

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-