Khabarwala 24 News Hapur: होमगार्ड विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर जनपद गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में करीब 1500 पौधारोपण कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


जिला कार्यालय गौतमबुद्धनगर पर ध्वजारोहण , विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का पूनम विश्नोई के साथ उदघाटन , कासना में सती निहालदे मंदिर में 101पोधो का रोपण ,जिसमे मुख्य अतिथि अमित पहलवान , बलबीर प्रधान इमलिया. प्रधानाचार्य जितेंद्र द्वारा आदि ने भाग लिया।
- Advertisement -

हापुड़ के सैदपुर ग्राम के तपेश्वरी मंदिर में 300 पोधो का रोपण किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर थी। इसके साथ हापुड़ और गौतमबुद्धनगर के होमगार्ड्स द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट वेदपाल सिंह चपराना समेत अनेक लोग मौजूद थे।
- Advertisement -


- Advertisement -


